इस बीच, एनएचआईडीसीएल की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए पोल ने अधिकारियों की एक अन्य बैठक में कश्मीर को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ने के लिए जेड मोड़ और जोजिला सुरंगों के काम की गति और प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान सभी बाधाओं को दूर करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एनओसी का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने, मुआवजे के साथ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
डल झील के किनारे, अतिक्त्रस्मणों को हटाने का निर्देश
डिवकॉम ने डल झील के किनारे अवैध अतिक्रण कर बने स्टॉल समेत सभी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। डल झील के संरक्षण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, पोल ने जल निकाय के साथ-साथ बुलेवार्ड और फॉरेशोर रोड से सभी अवैध अतिक्रमण स्टालों सहित सभी अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाने पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें- गुमनामी में ऐतिहासिक राम मंदिर: यादों का किस्सा बनकर रह गया मंदिर का 50 प्रतिशत हिस्सा