जम्मू-कश्मीर बैंक में लूट की कोशिश नाकाम
- फोटो : डेमो फोटो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में बैंक लूट की कोशिश को नाकाम बनाया गया। इससे पहले आठ जून को पुलवामा में जेके बैंक की शाखा में लूट की कोशिश को सतर्क संतरी ने फायरिंग कर नाकाम बनाया था।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने बैंक की खिड़की तोड़कर लूट का प्रयास किया। यह देख बैंक में तैनात गार्ड ने सायरन बजा दिया। खतरे की आशंका में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तो लुटेरे वहां से भाग निकले।
सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जानकारी हासिल करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। लुटेरों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।