आरएस पुरा के मीरां साहिब स्थित मरालिया निवासी एक युवक के खाते से धोखाधड़ी कर 1.24 लाख रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त पैसे दिल्ली में एक एटीएम के माध्यम से निकाले गए हैं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मरालिया निवासी दिनेश शर्मा पुत्र ओम प्रकाश का कस्बा स्थित एसबीआई की शाखा में खाता है। पीड़ित ने बताया कि किसी ने एटीएम के माध्यम से उसके खाते पैसे निकाले हैं। इसकी जानकारी उसे मोबाइल में आए मैसेज से मिली है।