फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः मार्च में यातायात के लिए खुलेगी साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंड हाईवे टनल

Fri, 29 Jan 2021 02:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बनिहाल-काजीगुंड टनल का मार्च महीने में लोकार्पण किया जाएगा। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


बैठक में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण का काम तेजी से जारी है। उधमपुर-रामबन, रामबन-बनिहाल और बनिहाल-काजीगुंड सेक्शन में कार्य तेजी से जारी है। उधमपुर-रामबन के मध्य 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। सितंबर 2021 तक कार्य पूरा हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः राजौरी में धमाके से अफरा-तफरी का माहौल, हमलावरों ने मंदिर को बनाया निशाना    
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े आठ किलोमीटर लंबी काजीगुंड-बनिहाल टनल का मार्च में लोकार्पण होगा। मुख्य सचिव ने जिला उपायुक्त को रामबन से बनिहाल में भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों का फौरी निपटारा करने के निर्देश दिए। इस परियोजना के पूरा होने पर जम्मू से श्रीनगर की दूरी कम होने के साथ ही भूस्खलन से हाईवे बंद होने की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।

यह भी पढ़ेंः पर्यटकों को आकर्षित कर रही सफेद चादर में लिपटी घाटी, गुलमर्ग जाने का है प्लान तो जरूर पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें