जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्कूलाें में विषय पढ़ाए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने मौजूदा पढ़ाए जा रहे विषयों की समीक्षा और नए विषयों को प्रस्तावित करने के लिए कमेटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में गठित कमेटी अगले पंद्रह दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। स्कूल शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता वाली कमेटी में स्कूल शिक्षा निदेशक कश्मीर को सदस्य, समग्र शिक्षा विभाग के निदेशक को सदस्य सचिव, प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल कुद उधमपुर, प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुरा सांबा और प्रिंसिपल एसपी हायर सेकेंडरी स्कूल श्रीनगर को सदस्य के रुप में नियुक्त किया गया है।
यह कमेटी नए विषय को शुरू करने के लिए गाइडलाइन तैयार करेगी जो नई शिक्षा निति-2020 पर आधारित होंगे। पहले से सरकारी स्कूलों में चल रहे विषयों के युक्तिकरण को जांचा जाएगा। सरकारी स्कूलों में किन विषयों को शुरू करने की जरूरत है, इस पर भी कमेटी अपना प्रस्ताव देगी।