फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपोरा मुठभेड़: तीन आतंकियों का सफाया, अल्ताफ बाबा भी ढेर, अटारी-वाघा बॉर्डर से गया था पाकिस्तान

Sun, 25 Jul 2021 12:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी है। इसके बाद तीसरा आतंकी शाम को मारा गया। 
 
विज्ञापन
आतंकियों के खिलाफ मोर्चा लेते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में अभी तक तीन आतंकी मारे जा चुके हैं। इसमें आतंकी शाकिर अल्ताफ बाबा भी शामिल है। वह 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान गया था। शाकिर अल्ताफ बाबा के मारे जाने की पुष्टि कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने की है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के पुलिस को जिले के सुमलर इलाके के शोकबाबा जंगल क्षेत्र में आतंकियों के एक बड़े दल के मूवमेंट का इनपुट मिला। इसके आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और सेना की एलीट पैरा फोर्स मार्कोस के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।  


जंगल क्षेत्र होने के कारण सुरक्षाबलों ने पूरी सतर्कता के साथ तलाशी अभियान शुरू किया। इसबीच एक ठिकाने पर में छुपे आतंकियों ने सुरक्षबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों के अनुसार यह पांच आतंकियों का एक ग्रुप था, बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में एक स्थानीय और अन्य चार पाकिस्तानी आतंकी हैं जो लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- खुश तो बहुत होंगे जम्मू-कश्मीर के दामाद: 'जमाईराजा' हों या 'बहूरानी' दोनों को मिलेगा अधिवास का लाभ

यह भी पढ़ें- हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार यह ऑपरेशन टेक्निकल हिंट के जरिये शुरू हुआ और इन आतंकियों को काफी समय से ट्रैक किया जा रहा था। खबर लिखे जाने तक इलाके में ऑपरेशन जारी था और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी।

गुरुवार रात भी दो आतंकियों को किया गया था ढेर
पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तरी कश्मीर में पांच आतंकियों को मार गिराया गया। इससे पूर्व सोपोर के वारपोरा में वीरवार देर रात आतंकियों की मूवमेंट का एक विशेष इनपुट मिलने पर सोपोर में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इसमें लश्कर कमांडर फयाज अहमद और शाहीन मौलवी को मार गिराया गया।

यह भी पढ़ें- हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें