जम्मू-कश्मीर बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद के लिए बलदेव प्रकाश की नियुक्ति पर सहमति बन गई है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया ( आरबीआई) और जेएंडके बैंक के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स (बीओडी) ने इसकी स्वीकृति दी है। बदलेव प्रकाश का तीन साल का कार्यकाल 10 अप्रैल 2022 से प्रभावी होगा। वर्तमान सीईओ को छह माह का सेवा विस्तार दिया गया है, जिसके खत्म होते ही बलदेव कार्यभार संभालेंगे।
बलदेव प्रकाश वर्तमान में एसबीआई में मुख्य जनरल मैनेजर ( डिजिटल व ट्रांजेक्शन बैंकिंग मार्केटिंग विभाग में 8 जून 2021 से कार्यरत हैं। वह एसबीआई कारपोरेट मुंबई में कार्यरत हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता बीए (अर्थशास्त्र), एमए (इतिहास), सीएआईआईबी डिप्लोमा ट्रेजरी, इन्वेस्टमेंट एंड रिस्क मैनेजमेंट (आईआईबीएफ), डिप्लोमा इंटरनेशनल बैंकिंग एंड वित्त (आईआईबीएफ) है।
जेएंडके बैंक के पीआरओ रमांकांत खजूरिया का कहना है कि अभी उन्हें बलदेव प्रकाश के बारे में सीईओ बनने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। मौजूदा सीईओ आरके छिब्बर के कार्यकाल का छह माह का विस्तार किया गया है जो अगले वित्त वर्ष के मध्य में पूरा होना है।