फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरमंडल ब्लाक बैक टू विलेज-3 का करेगी बायकाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। ब्लॉक पुरमंडल के सरपंचों-पंचों ने रविवार को कहा कि बैक टू विलेज-वन और टू में सरकार के जो भी नुमाइंदे क्षेत्र में भेजे गए उन्होंने पंचायतों में आकर जो भी काम के वादे किए और रिपोर्ट तैयार की, उन पर अभी तक कोई भी काम नहीं हो पाया है। क्षेत्र से संबंधित बिजली-पानी खेती-बाड़ी बेरोजगारी शिक्षा चिकित्सा आदि समस्याएं हैं हैं इनके समाधान पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

वह प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। सरपंचों-पंचों ने कहा कि सरकार के नुमाइंदों की तरफ से उन्हें यह विश्वास दिया गया था कि जो भी समस्याएं उनके द्वारा बताई जा रही हैं उनको दुरुस्त किया जाएगा और उनमें सुधार किया जाएगा, लेकिन किसी भी बात पर जमीनी स्तर पर काम नहीं हो पाया है। इसलिए आने वाले 2 अक्टूबर को बैक टू विलेज-3 को ब्लॉक पुरमंडल की हर पंचायत में बायकाट करेंगे। प्रेसवार्ता से हम सरकार को यही बताना चाहते हैं कि पहले किए हुए वादों को वह पूरा करें। उसके बाद बैक टू विलेज-3 का आगाज करें। अगर ऐसा नहीं होता है तो ब्लॉक पुरमंडल की हर पंचायत से बैक टू विलेज-तीन का बायकाट किया जाएगा और साथ ही बैक टू विलेज-3 में पंचायत का कोई भी नुमाइंदा भाग नहीं लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें