फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबकी दुलारी बनी बस स्टैंड में मिली मासूम

Sun, 28 Dec 2014 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने की मासूम बच्ची के चेहरे पर मुस्कान देखकर हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा था कि आखिर इस बच्ची को कोई कैसे छोड़ सकता है। बच्ची को अपने घर की रोशनी बनाने के लिए सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। हर दस मिनट में कोई न कोई बच्ची को लेने के लिए अर्जी देने पहुंच रहा था।
विज्ञापन


एक मां से महरूम हुई बच्ची को जीवन भर दुलारने कई माताओं में उसे अपनाने की चाह नजर आने लगी। यह नजारा शहर के जनरल बस स्टैंड पुलिस स्टेशन का था। यहां दो महीने की लावारिस बच्ची को अपनाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा।

शडाल मोड़ दंसाल निवासी 70 वर्षीय नजीरा बेगमा रविवार की दोपहर दो बजे बस स्टैंड स्थित एटीएम के बाहर बैठी थी। इस दौरान एक युवती उन्हें दो माह की बच्ची थमा कर गायब हो गई। नजीरा ने बताया कि वह बस स्टैंड पर अपनी बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक 25 साल की युवती आई, उसके साथ एक तीन साल की बच्ची भी थी।
विज्ञापन


उसने अपनी दो महीने की बच्ची को मुझे गोद में दिया और कहा कि वह शौच के लिए जा रही है। दस मिनट में वह वापस आ जाएगी। एक घंटे तक इंतजार करने के बावजूद भी जब वह नहीं आई तो उन्होंने आसपास के लोगों को सारा मामला बताया। देखते ही देखते वहां लोग जुटने होने लगे।

इसके बाद मामला पास के पुलिस स्टेशन में पहुंचा तो नजीरा बेगम को थाने में लाया गया। यहां पर उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने सारी कहानी पुलिस को बता दी। बहरहाल, पुलिस ने बच्ची को महाराजा गुलाब सिंह अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची तंदरुस्त बताई जा रही है। बच्ची को दूध पिलाया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची शारीरिक रूप से स्वस्थ है।

कई लोग पहुंचे गोद लेने
खबर फैलते ही लोग बस स्टैंड पुलिस स्टेशन में अर्जियां देकर बच्ची को अपनाने के लिए वहां पहुंचने लगे। एसएचओ भूषण सिंह मन्हास का कहना है कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला में कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद बच्ची को यदि कोई गोद लेना चाहेगा तो कोर्ट से लेगा। चाइल्ड लाइन ने भी बच्ची को लेने के लिए पुलिस में संपर्क किया है।

मुस्कुराती और फिर रोने लगती
एक घंटे में ही बच्ची सबकी दुलारी बन गई। जो कोई भी थाने में बच्ची को देखने के लिए आता, उसको प्यार करने लगता। लोगों के प्यार को देख कर बच्ची मुस्कुराती और फिर रोने लगती। इस बीच कई लोग दूध की बोतल लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें