फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार है जम्मू का रेलवे स्टेशन

Sun, 28 Dec 2014 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले मुसाफिरों को असुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। यहां प्रतीक्षालयों की हालत तक ठीक नहीं है। प्लेटफार्म की छत से बारिश होने पर पानी टपकता है। शौचालय में सीट टूटी हैं। स्टेशन की रेलिंग पर पानी का जमाव होने से फिसलन है। सीढि़यों पर नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी पसरी रहती है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय की खिड़कियों के शीशे टूटे पड़े हैं। इससे कोहरा और ठंडी हवा सीधे घुस आती है। रेलिंग पर फिसल से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को होती है। शौचालय की सीट बदलने की शिकायत कई बार की जा चुकी है। छत से पानी टपकने के दौरान यात्रियों को दरबदर होना पड़ता है।

इस संबंध में डिवीजनल असिस्टेंट इंजीनियर जम्मू अश्विनी कुमार का कहना है कि प्लेटफार्म की छतों की मरम्मत करवाई जाएगी। जबकि प्रतीक्षालयों की खिड़कियों के शीशे भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें