फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा लाल दयाल की जयंती पर शोभा यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में बाबा लाल दयाल की जयंती सोमवार को आस्था और श्रद्धा से मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र कई मंदिरों में कार्यक्रम हुए। इस दौरान पूजा अर्चना की करने के साथ भंंडारे लगाए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक करके आस्था प्रकट की और शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कस्बे के हरि मंदिर घाट में स्थित बाबा लाल दयाल मंदिर पर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन मंदिर कमेटी के प्रधान मदन कपूर की अध्यक्षता में किया गया। सोमवार सुबह पूजा अर्चना और सत्संग किया गया। इसके उपरांत केक काटकर बाबा जी का जन्मदिवस मनाया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक करके अपनी आस्था व्यक्त की, और भंंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मदन कपूर ने बताया कि बाबा लाल दयाल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था व्यक्त की और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गौरव, सोनू, नरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, लता देवी, अनु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें