फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू, आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, अयोध्या पर फैसले को लेकर हाई अलर्ट

Sat, 09 Nov 2019 12:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • फैसले पर प्रतिक्रिया स्वरूप किसी भी प्रकार की रैली पर रोक
  • पांच से अधिक लोगों को समूह में चलने की अनुमति नहीं
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या भूमि विवाद पर आज आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार आधी रात से पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। पांच से अधिक लोगाें को समूह में चलने की अनुमति नहीं होगी। आज स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। सरकार ने शनिवार को ड्राई डे घोषित कर दिया है। पटाखे फोड़ने पर भी पाबंदी रहेगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक ने जम्मू पुलिस कंट्रोल रूम में आपात बैठक बुलाकर सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को एहतियातन इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए। अफसरों से अपने जिला मुख्यालय पर बने रहने और पूरे अमले को हाई अलर्ट पर रखने की हिदायत जारी की है। डीजीपी ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 

इस बीच जिला उपायुक्तों को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया स्वरूप किसी भी प्रकार की रैली करने पर रोक को सख्ती से लागू करने की अपील की है। उधर, सिविल प्रशासन ने भी सुप्रीम फैसले की पूर्वसंध्या से ही एहतियाती इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा : डिवकाम
मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा ने कहा कि शनिवार को अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है। माननीय न्यायालय के फैसले पर माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। शुक्रवार की आधी रात से पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। पांच से अधिक लोगों को समूह में चलने की अनुमति नहीं होगी। कोई भी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को फैसले पर उत्तेजित प्रतिक्रिया से परहेज करना होगा। 

परीक्षाएं भी स्थगित
स्कूल शिक्षा निदेशक (जम्मू) अनुराधा गुप्ता ने आदेश जारी कर कहा है कि शनिवार को संभाग के सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। यदि शनिवार को किसी स्कूल में परीक्षा होगी तो वह भी स्थगित रहेगी। नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें