रामगढ़ के सीमावर्ती गांव नंदपूर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।
रामगढ़। सीमावर्ती गांव नंदपूर पंचायत चक नाजर में बुधवार को सीमा जन कल्याण सीमित की तरफ से जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में एसडीपीओ प्रियंका कुमार ने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र के बच्चे अच्छी पढ़ाईं और अपना करियर बनाने के लिए मेहनत करें। बच्चे हमारे समाज का पिलर हैं। अगर वे गलत राह पर चलेंगे तो हमारे समाज का क्या होगा।
डीडीसी अध्यक्ष केशव शर्मा कहा कि हमारे क्षेत्र बच्चों को आगे आने की जरूरत है। हमारी कोशिश है कि बॉर्डर क्षेत्र के बच्चे अच्छी पढ़ाई करके क्षेत्र का नाम रोशन करें।
इस मौके पर डीडीसी सदस्य अनीता चौधरी, सरपंच राज कुमारी, कर्नेल सिंह, पंच बाबा चौधरी, डॉ. बूटी राम भगत, डा. निर्मला भगत, सरदार गुरदेव सिंह मौजूद रहे। संवाद