फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 साल का जश्न पर विषय पर पोस्टर मेकिंग स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

विज्ञापन
डिग्री कालेज के विद्यार्थीयों द्वारा पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। डिग्री कॉलेज की एनएसएस यूनिट ने सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के सहयोग से योग्य लोगों के मार्गदर्शन में भारत की आजादी के 75 साल का जश्न विषय पर पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. सुनील उप्पल देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने देशभक्ति की भावना को दर्शाते हुए सुंदर और मनोरम पोस्टर और स्लोगन बनाए। चौथे सेमेस्टर के ऋतिक रैना और रोहित कुमार ने क्रमश पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि चौथे सेमेस्टर की आस्था ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. विशाल शर्मा और प्रो. सुखविंदर कौर ने किया। प्राचार्य ने आयोजन समिति के प्रयास की सराहना की, और इस तरह की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए छात्रों की सराहना की। इस मौके पर प्रो. बिंदु कुमारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और नोडल अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें