फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब की नशे और तस्करी के खिलाफ अनोखी पहल

विज्ञापन
क्षेत्र के घर पहुंच कर लोगों को किया जा रहा है जागरुक
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। नशे को समाज से खत्म करने तथा युवा पीढ़ी को बचाने और उनको खेल और शिक्षा की राह पर ले जाने के लिये कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ की तरफ से अनोखी पहल शुरू की गई है। इसमें क्लब की तरफ से क्षेत्र के गांव-गांव पहुंच कर शिविर लगाकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेेरित किया जा रहा है। ताकि लोग नशे के सेवन और इसकी तस्करी से होने वाले नुकसान को सुन कर दूर रहें।
विज्ञापन

क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना है। क्षेत्र के लोग क्लब की इस पहल की प्रशंसा कर रहे हैं। इस विषय में क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भाऊ ने बताया कि उनकी तरफ से नशे और इसकी तस्करी के खिलाफ शुरू की गई मुहिम यहीं खत्म नहीं होगी। क्लब की तरफ से क्षेत्र के युवाओं से अपील की जा रही है कि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा उनके क्लब में पहुंचे और मुफ्त कोचिंग लें और खेलों में अपना नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश है कि क्षेत्र का युवा नशे से दूर रह कर खेलों में मन लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें