बिश्नाह। कस्बे के बाईपास मार्ग पर शुक्रवार को यातायात पुलिस कर्मियों ने विशेष नाका लगाकर लोगों को नियम के प्रति जागरूक किया। डीटीआई उपेंद्र ने दुपहिया 4 टायर वाहन चालकों को यातायात के नियम के प्रति जागरूक किया। इनमें कार चालकों से सीट बेल्ट बांधने, दोपहिया वाहन चालकों से बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी। इस अवसर पर उन्होंने किसी वाहन का चालान नहीं काटा। चेतावनी दी कि जो लोग इन नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ यातायात पुलिस चालान काटने की कार्रवाई करेगी। संवाद