ज्यौड़ियां। कृषि रसायनज्ञ, कृषि विभाग तालाब तिलो जम्मु की तरफ से सोमवार को खौड़ उपजिले के भिन्न-भिन्न गांवों में मृदा परीक्षण कैंप लगाया गया। इस दौरान मिट्टी के पोषक तत्वों और रासायनिक उर्वरकों को खेत में डालने की उचित मात्रा के बारे में किसानों को जानकारियां दी गई।
इस मौके पर डॉ. नीरज रजवाल सहायक मृदा रसायनज्ञ जम्मू ने किसानों को उनके खेतों की मिट्टी की जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। किसानों को मिटटी नमूना लेने की विधि भी बताई गई। एक खेत से कम से कम पांच नमूने लेने के बारे में बताया। अधिकारी ने किसानों को बताया कि वह ऐसी जमीन जहां तत्काल उर्वरकों का उपयोग किया गया हो, पेड़ों के नीचे से, उबड़-खाबड़ भूमि से मृदा का नमूना कभी न लें। इस मौके पर पहुंची मिट्टी की जांच मोबाइल वैन के सहयोग से कुछ नमूनों की जांच भी की गई और मौके पर किसानों को रिजल्ट भी बताया गया। इस मौके किसान सतपाल चौधरी, बचन चौधरी, काला चौधरी सहित कई किसान उपस्थित रहे।