फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसानों को माइक्रो सिंचाई योजना से किया जा रहा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 100 किसानों ने अपनाई तकनीक, एयरगन या स्प्रिंकल से सिंचाई से फसलों की पैदावार अच्छी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कृषि विभाग किसानों को एयरगन व स्प्रिंकल से फसलों व सब्जियों की सिंचाई के लिए जागरूक कर रहा है। माइक्रो सिंचाई योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए विभाग किसानों को जानकारी दे रहा है। अधिकारियों के अनुसार जिले में इस समय 100 किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
इस तकनीक में पानी की खपत भी कम होती है और पैदावार अच्छी मिलती है। इसके लिए किसानों को गांव-गांव जाकर जागरूक किया जा रहा है। जिले के सुजाना के किसान कृष्ण चंद, बबली, चक दुल्मा के राजिंद्रर, सुजाना के गुलशन के अनुसार इस योजना से सब्जी व फसल को सिंचाई पानी की खपत कम होती है। फसल की क्वालिटी भी अच्छी होती है। बबली के अनुसार वह हर साल सब्जी के सीजन में सात लाख का कारोबार करते हैं। इस सिंचाई योजना से एक घंटे में पांच कनाल में सब्जी की सिंचाई की जाती है। उन्होंने बताया कि पांच कनाल में मूली की फसल से एक लाख रुपये कमाई कर रहे हैं। वह सीजनल करेला, घीया, मूली, टमाटर, खीरा, शिमला र्मिच, भींडी की फसलें लगा रहे हैं। पिछले 12 वर्ष से खेतीबाड़ी कर रहे हैं। इससे पहले पिता की मदद करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिले के 100 किसानों को माइक्रो सिंचाई योजना का लाभ दिया जा रहा है। 20 हेक्टेयर पर एयरगन से सिंचाई की जा रही है। 55 प्रतिशत सब्सिडी पर किसानों को ये उपकरण दिए जाते हैं। इससे पैदावार भी 40 प्रतिशत अधिक होती है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत प्रति बूंद अधिक फसल को लेकर किसानों को इस योजना से जागरूक किया जा रहा है।
-राकेश खजुरिया, मुख्य कृषि अधिकारी, सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें