सांबा। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पंचायत आनंदपुर में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने शपथ, भाषण, कविता और पदयात्रा से नशे के खिलाफ अलख जगाई।
कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्ति की शपथ से हुई। इसमें सभी ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। छात्रों ने कविता पाठ और भाषण के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताए। हाई स्कूल आनंदपुर से मुख्य बस स्टैंड तक पदयात्रा निकाली गई। इसमें प्रतिभागियों ने स्लोगन और तख्तियों के जरिए लोगों को जागरूक किया। स्थानीय लोगों ने भी अभियान का समर्थन किया।