फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल शिक्षा जोन में स्टाफ की भारी कमी, एक कर्मी के सहारे था कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरमंडल। पुरमंडल शिक्षा जोन में लंबे समय से कर्मियों की कमी है। जोनल कार्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि कार्यालय का काम अध्यापकों के माध्यम से चलाया जा रहा था।
जोनल शिक्षा अधिकारी और जोनल शिक्षा अधिकारी (प्लानिंग) दोनों के सेवानिवृत्त होने के बाद तीन महीने तक कोई नई नियुक्ति नहीं हुई। पूरा कार्यालय केवल एक कर्मचारी के भरोसे चलता रहा। इससे प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई और लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। अमर उजाला में 19 अप्रैल को खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और हाल में जारी सूची के अनुसार जोनल शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। हालांकि अभी भी कार्यालय में अन्य कर्मचारियों की कमी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि केवल एक अधिकारी की नियुक्ति से समस्या का पूर्ण समाधान नहीं होगा। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द सभी रिक्त पदों को भरा जाए ताकि शिक्षा जोन का कार्य सुचारु रूप से चल सके। विद्यार्थियों व शिक्षकों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्टाफ की नियुक्ति प्राथमिकता के आधार पर की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें