फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोगरी लेखक अशोक अंगुराना को मिला प्रो. रामनाथ शास्त्री पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह अशोक अंगुराना को डोगरी कविता पुस्तक मोकला घास ऊंची दोआड़ी के लिए वर्ष 2021 का प्रो. रामनाथ शास्त्री स्मृति पुरस्कार दिया गया। रविवार को डोगरी संस्था जम्मू की ओर से आयोजित समारोह में उन्हें पुस्कार से सम्मानित किया गया। डोगरी संस्था हर साल पुरस्कार देती है, जिसका उद्देश्य नए लेखकों को डोगरी के प्रति प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम डोगरी भवन कर्ण नगर में आयोजित किया गया। पुरस्कार डोगरी संस्था जम्मू के अध्यक्ष प्रो. ललित मगोत्रा और प्रो रामनाथ शास्त्री के पुत्र अजित खजूरिया ने प्रदान किया। यह पुरस्कार स्वर्गीय प्रो. शास्त्री के परिवार द्वारा स्थापित किया गया है और डोगरी लेखक को दिया जाता है। पुस्कार में एक प्रमाण पत्र, एक शॉल और 21 हजार रुपये का चेक दिया जाता है। प्रो. ललित मंगोत्रा ने बताया पुस्कार समारोह का आयोजन पिछले वर्ष किया जाना था, लेकिन कोविड महामारी के कारण नहीं हो पाया था। प्रो. शास्त्री ने अपना पूरा जीवन डोगरी भाषा के लिए समर्पित कर दिया और डोगरी के प्रचार और विकास के लिए अथक प्रयास किया। इस दौरान अशोक अंगुराना ने इस सम्मान के लिए उनकी पुस्तक पर विचार करने के लिए सभी को धन्यवाद किया। जाने-माने विद्वान और साहित्यिक, आलोचक कर्नल राज मनावरी ने सम्मानित पुस्तक पर एक पेपर प्रस्तुत किया, जिसमें इसकी उत्कृष्ट विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान डोगरी संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. वीणा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें