खराब मौसम के कारण हिमस्खलन की चेतावनी
- फोटो : Demo Pic
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार पांचवें दिन भी दोनों ओर से बहाल नहीं हो पाया। श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा यातायात में छोटे-बड़े सैकड़ों वाहनों को छोड़ा गया। इसके अलावा रास्ते में फंसे वाहनों को भी क्लीयर किया गया।
मौसम साफ होने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह पस्सियां गिरने की समस्या बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में घाटी के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसका असर जम्मू और लद्दाख पर भी पड़ सकता है।
रामबन के निहाड़ क्षेत्र में पस्सियां हटाने के बाद मंगलवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा गया। एसएसपी ट्रैफिक हाईवे संजय भगत के अनुसार मौसम साफ होने से कुछ राहत मिली है और उम्मीद है कि जल्द ही हाईवे को पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा।