फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के दौरान मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

Wed, 08 Jun 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में यात्रियों को यात्रा संबंधी सटीक जानकारी मिलेगी। इसके लिए यात्रा रूट पर अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे। यह हर एक घंटे पूर्व की जानकारी मुहैया करवाएंगे। जिन्हें सभी कैंप निदेशकों के साथ यात्रियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट पर मुख्य कैंप स्थापित किया जाएगा। मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार यात्रा से पूर्व विभिन्न स्थानों पर आधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे। अमरनाथ यात्रा की गति अधिकांश मौसम पर निर्भर रहती है। इससे यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। 

मौसम विभाग की ओर से बालटाल, शेषनाग, चंदनबाड़ी, पहलगाम और पवित्र गुफा के पास आटोमैटिक वैदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यह स्टेशन निरंतर मौसम संबंधी जानकारी कंट्रोल रूम और मुख्य कैंपों तक भेजेंगे। इन उपकरणों की खासियत यह है कि यह किसी भी मौसम में चलने में सक्षम हैं और यह खुद ही चार्ज होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के खराब रहने की सूरत में रोक दी जाएगी यात्रा

बाबा बर्फानी - फोटो : Amar Ujala
उसके बाद कंट्रोल रूट से सारी जानकारी एसएमएस और अन्य दूसरे माध्यमों से कैंप निदेशकों के पास पहुंचाई जाएगी। यह व्यवस्था आधार शिविर भगवती नगर जम्मू सहित अन्य स्थानों पर भी रहेगी।   इससे यात्री मौसम के हिसाब से ही सारी तैयारी करके आगे बढ़ेंगे। हर रोज एडवाइजरी के मुताबिक ही यात्रा को आगे भेजा जाएगा। मौसम के अधिक खराब रहने की सूरत में चेतावनी जारी करके यात्रा को आगे नहीं भेजा जाएगा।   इसके अलावा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा के दौरान सभी आधार शिविरों और अन्य स्थलों पर निरंतर यात्रा संबंधी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि यात्रा संबंधी जानकारी को और मजबूत बनाने के लिए मौसम विभाग ने अत्याधुनिक रडार सिस्टम का प्रस्ताव बनाया है, लेकिन उस पर अभी जम्मू संभाग में काम नहीं हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें