फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक पर प्रहार: सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, अवंतीपोरा से एक हिजबुल आतंकी गिरफ्तार

Thu, 09 Sep 2021 02:00 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन के सक्रिय आतंकी शाहिद अहमद खांडे, निवासी मंडकपाल, ख्रू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा जिले के ख्रू इलाके में पाकिस्तान समर्थक संगठन हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सूचना के आधार पर अवंतीपोरा पुलिस, सेना 50 आरआर और सीआरपीएफ 185 बीएन ने तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी अभियान के दौरान संयुक्त बलों ने ऑर्चर्ड क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखा जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा: जम्मू एयरपोर्ट पर हुआ राहुल गांधी का भव्य स्वागत, सीधे जाएंगे वैष्णो देवी, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया, जो भागने की कोशिश कर रहा था।  पुलिस द्वारा उसे मौके पर पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन के सक्रिय आतंकी शाहिद अहमद खांडे, निवासी मंडकपाल, ख्रू के रूप में हुई है। उसके पास से हथियार और गोला बारूद सहित कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें