फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत के शिक्षकों को पहाड़ चढ़ना मंजूर नहीं

Sat, 31 Jan 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल शासन लगते ही पूरे राज्य में सरकारी शिक्षकों के अटैचमेंट के आर्डर को रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद शिक्षकों को मजबूरन अपने पुराने स्कूलों में लौटना पड़ा है। इसको लेकर शिक्षक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन शिक्षकों के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह है कि इन सभी को दूर दराज पहाड़ी इलाकों पर स्थित सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए जाना पड़ा है। जबकि शिक्षकों को पहाड़ चढ़ना मंजूर नहीं हैं। अब सभी मजबूरन पहाड़ चढ़कर स्कूलों में पहुंच रहे हैं।

राज्य में स्थित सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी को लेकर अक्सर लोगों को विरोध करते हुए देखा जाता है। शहरी इलाकों में स्थित स्कूलों में शिक्षकों की संख्या पर्याप्त है, लेकिन दूर दराज ग्रामीण इलाकों में स्थित स्कूलों में स्टाफ जरूरत से कहीं कम है।
विज्ञापन


स्टाफ कम होने का मुख्य कारण शिक्षकों का दुर्गम क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में जाने के लिए तैयार नहीं होना है। क्योंकि यह शिक्षक लंबा पैदल सफर तय करके स्कूलों में जाने के लिए तैयार नहीं है। इनके शिक्षकों के लिए पहाड़ चढ़ना काफी मुश्किल है।

इसी कारण पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में स्टाफ की कमी बढ़ती है और विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होती है। लेकिन अब राज्यपाल द्वारा अटैचमेंट रद्द किए जाने के आदेश के बाद शिक्षकों को मजबूरन पहाड़ चढ़कर स्कूलों में जाना पड़ रहा है। शिक्षकों के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में पहुंचने के बाद विद्यार्थियों को भी काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें