फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं पर जुल्म का मुद्दा उठाए केंद्र

Sun, 15 Feb 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के मुख्य संरक्षक डा. रमाकांत दुबे ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की वार्ता में पाक में हिंदुओं के साथ जुल्म का मामला भी जोरशोर से उठाए। दुबे का कहना है कि चीन के मुस्लिम बहुल सिनजियांग प्रांत में वहां की सरकार द्वारा मुस्लिमों पर कई पाबंदियां लगाये जाने के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत में इसका विरोध किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान करीब छह हिंदुओं की हत्या कर दी गई। एक दंगाई ने कहा कि दुनिया का इस्लाम का विरोध न करने का संदेश देने के लिए हत्याएं की गई हैं।
विज्ञापन


विहिप संरक्षक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश को काफी अपेक्षाएं हैं और विदेश सचिव स्तर की वार्ता पर इस मामले को पाक के साथ उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के समय पाकिस्तान में 90 लाख हिंदू थे जोकि अब केवल नौ लाख ही रह गए हैं। लाखों हिंदू कहां गए, इसके बारे में भी पाक से जवाब लिया जाना चाहिए। दुबे का कहना हैं कि केंद्र की सरकारें पाक में हिंदुओं से जुल्म के मामले में अब तक खामोश रही है जो ठीक नहीं है। अब समय आ गया हैं कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान के साथ ऐसे मामलों पर बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें