फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को आसमान से फिर आई आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और बाढ़ में बर्बादी का मंजर देख चुके जम्मू संभाग के लोगों की सांसे एक बार फिर उस समय अटक गई जब गुरुवार को आधी रात में तेज आंधी के साथ बारिश ने उनके घरों पर दस्तक दी।
विज्ञापन


घंटे भर चली तेज आंधी के साथ आई जोरदार बारिश ने संभाग के डोडा, राजौरी, पुछ, उधमपुर, अखनूर और आसपास के अन्य शहरों में संचार और बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त कर दी।

हालांकि बारिश ज्यादा देर नहीं रही लेकिन घंटे भर में ही इसने काफी नुकसान कर दिया। बारिश के चलते सहमे लोग दहशत के मारे अपने घरों के कोनों में दुबके रहे। बारिश खत्म होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

संचार और बिजली व्यवस्‍था चौपट

गुरुवार रात साढ़े 11 बजे के करीब आई तेज आंधी ने क्षेत्र में काफी कहर बरपाया। इसके चलते पहले से ही कुदरत की मार झेल रही संचार और बिजली व्यवस्‍था रही सही भी चौपट हो गई।

तेज आंधी के साथ ही लोगों के घरों की बत्ती गुल हो गई। इसके बाद आई मूसलाधार बारिश ने लोगों की सांसे ही अटका कर रख दी। हफ्ते भर पहले ही कुदरत का रौद्र रूप देख चुके लोग बारिश की बूंदें देखते ही सिहर उठे।

हालांकि शुक्र रहा कि बारिश ज्यादा देर तक नहीं चली। घंटे भर बरसने के बाद इंद्र देव कुछ शांत हुए तो लोगों की जान में जान आई। हालांकि इतनी देर के ही आंधी तूफान ने क्षेत्र में ठीक-ठाक नुकसान कर दिया।
विज्ञापन

प्रशासन भी हुआ बेबस

गुरुवार आधी रात के बाद से ही जम्‍मू संभाग में बिजली और संचार व्यवस्‍था पूरी तरह ठप पड़ी है। वहीं पेयजल व्यवस्‍था पहले से ही ध्वस्त पड़ी है। इसके चलते पहले से ही परेशानी झेल रहे लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं।

दूसरी ओर विषम हालातों के चलते प्रशासन भी बेबस होकर रह गया है। जैसे तैसे कर क्षेत्र में बिजली और संचार व्यवस्‍था बहाल की गई थी लेकिन बीती रात हुई बारिश ने उसे भी चौपट कर दिया है।

प्रशासन को उक्‍त सुविधाओं को बहाल करने के लिए अब नए सिरे से मशक्कत करनी होगी। हालांकि तब तक लोगों को इन्हीं दुश्वारियों के बीच जीवन गुजारना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें