फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह दुकानों पर फिर चला निगम का हथौड़ा

Sat, 01 Nov 2014 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शनिवार को सरकारी जमीन पर बनी बारह अवैध दुकानें तोड़ डालीं। इंफोर्समेंट स्टाफ ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बख्शी नगर के महेशपुरा में बनी इन अवैध दुकानों को मटियामेट कर दिया। इसी के साथ टीम द्वारा पंजतीर्थी में एक असुरक्षित इमारत को भी गिरा दिया गया।
विज्ञापन


सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने का निगम का अभियान पिछले कुछ दिनों से जारी है। 30 अक्तूबर को महेशपुरा में कांग्रेसी नेता की चार दुकानों पर निगम की गाज गिरी थी। इस मौके पर चीफ खिलाफवर्जी अधिकारी राजेश गुप्ता घायल भी हो गए थे।

शनिवार को भी किसी तरह के विरोध की संभावना को खत्म करते हुए निगम की टीम के साथ एसएचओ बख्शी नगर दलीप सिंह भारी संख्या में नफरी के साथ मौके पर मौजूद रहे। करोडों की सरकारी जमीन पर बनी बारह दुकानों को निगम के चीफ इंफोर्समेंट अधिकारी सतीश खजूरिया के नेतृत्व वाली टीम ने गिरा दिया।
विज्ञापन


इसी तरह की एक अन्य कार्यवाही में पंजतीर्थी में एक असुरक्षित इमारत को भी गिरा दिया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस पोस्ट से भी सहायता ली गई। निगम द्वारा लोगों को साफ निर्देश दिए गए कि बिना नगर निगम की अनुमति के बनी ऐसी इमारतों को अवैध घोषित कर गिरा दिया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें