राज्य विधानसभा चुनाव 2014 में छोटे सियासी दलों की भूमिका अहम होगी। इन दलों में पैंथर्स, सीपीएम, जेकेएनडीपी, पीडीएफ और जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रंट शामिल हैं।
यह बात दीगर है कि विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय सियासी दलों भाजपा और कांग्रेस के बीच जम्मू संभाग में और क्षेत्रीय दलों नेकां और पीडीपी के बीच कश्मीर संभाग में सीधा मुकाबला माना जा रहा है।
इस परिदृश्य के बीच मौजूदा विधानसभा में तीन विधायकों वाली पैंथर्स, एक-एक विधायक वाली पीडीएफ, जेकेएनडीपी और सीपीएम भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ेगी। जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रंट की भी पहली दफा चुनाव लड़ने की अटकलें हैं।