कश्मीर में अलगाववादी संगठन दुखत्रां ए मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी को बुधवार रात उनके आवास सौरा से गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक एसएचओ सौरा ने भारी संख्या में सुरक्षाबलों के साथ उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया।
आसिया की गिरफ्तार किस मामले में हुई है, इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार देश विरोधी गतिविधियों के चलते आसिया अंद्राबी को गिरफ्तार किया जा चुका है।