फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी के अरुण पहलवान ने जीता गरन दंगल

विज्ञापन
गरन में दंगल की बड़ी माली को शुरू करवाते आयोजन व दंगल देखने पहुंचे लोग। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। ब्लॉक के गरन जागीर गांव में रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कुश्तियों के लगभग 30 मुकाबले करवाए गए। दंगल में बड़ी माली का खिताब रियासी के अरुण पहलवान के नाम रहा। अरुण और दोमाना के चिंटू पहलवान के बीच करीब पंद्रह मिनट का रोमांचक मुकाबला चला। आखिर में अरुण पहलवान ने दंगल जीत लिया।
दोनों पहलवानों ने दर्शकों की खूब तालिया बटोरीं। अरुण को विजेता के तौर पर 3,000 और उपविजेता चिंटू पहलवान को 2100 रुपये नकद इनाम के रूप में दिए गए। वहीं, दूसरा मुकाबला अखनूर के रमन व रियासी के टेक सिंह के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने अपना जौहर दिखाया। अंत में रमन ने बाजी मार ली। उन्हें 2500 व उपविजेता पहलवान को 1600 रुपये का नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन

तीसरी माली का मुकाबला तलवाड़ा के प्रीतम व सीओट के शिशन पहलवान के बीच हुआ। इस मुकाबले में रोमांच देखने को मिला। आखिर में शिशन ने बाजी मारी। विजेता पहलवान को 2100 रुपये व उपविजेता पहलवान को कमेटी की तरफ से 1,000 रुपये का नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य पूर्व पंच राजेश सूदन ने बताया कि गांव में कुल 50 घर हैं जिनके परिवार पीरों के नाम पर तथा अपने स्वर्गीय पूर्वजों के नाम पर गांव में दंगल करवाते हैं। राकेश कुमार ने कहा कि उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय चंचलो देवी के नाम पर और नारायण शर्मा नंबरदार ने स्वर्गीय अपने पिता के नाम पर एक-एक कुश्ती करवाई है। बाकी सारा दंगल गांव वालों के सहयोग से करवाया गया है।
इस अवसर पर दंगल कमेटी के सदस्य पूर्व सरपंच सुषमा शर्मा, पंच गीता देवी, पूर्व सरपंच माड़ी नाला प्रकाश सिंह,बिहारी लाल, विजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें