बिश्नाह में दंगल की शुरूआत करवाते मुख्य अतिथि।
- फोटो : bishnah news
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव टिढें में पीर बाबा की मजार पर वार्षिक दंगल धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है। इस मौके पर बिश्नाह हलके के विधायक डॉ. राजीव भगत और पूर्व विधायक बिश्नाह अश्विनी शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। गौरव पहलवान ने बलकार पहलवान को हराकर 31 हजार रुपये का पुरस्कार जीता।
प्रबंधक कमेटी की तरफ से दंगल में कुल 40 कुश्तियां करवाई गईं। इसमें पुरस्कार वितरित किए गए। दंगल को देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचे। दंगल को शांतिपूर्वक बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई। दंगल में पहली माली का मुकाबला अजनाला के गौरव पहलवान और जम्मू सोहांजना के बलकार पहलवान के बीच हुआ। इसमें गौरव पहलवान ने बलकार पहलवान को पटखनी दी है। विजेता पहलवान गौरव को 31000 रुपए नकद पुरस्कार दिया गया।उपविजेता पहलवान बलकार को 20000 रुपये नकद पुरस्कार के तौर पर दिए गए। इस मौके पर विधायक डॉ. राजीव भगत ने कहा कि खेल कूद प्रतिस्पर्धा में युवा पीढ़ी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे या बड़े दंगल खेल प्रतिस्पर्धा के लिए युवाओं के लिए बढ़िया प्लेटफार्म है। इसमें युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। उन्होंने कहा कि दंगल कमेटी को वार्षिक दंगल के अलावा साल भर में खेल प्रतिस्पर्धाओं को बढ़ावा देने के लिए उचित कदम उठाने चाहिएं।