फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने 42 वाहनों से 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला

Sun, 22 Oct 2017 11:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रविवार को एआरटीओ अब्दुर रहमान ने नगर के  बाहर विशेष नाका लगा कर याता यात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों से खिलवाड़ कर रहे करीब 42 वाहनों के चालान काटे और उनसे करीब 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


नगर की सड़कों पर बिना जरूरी कागजों के दौड़ रहे तीन वाहनों को सीज कर थाने पहुंचाया। दोपहर करीब 11 बजे एआरट्रीओ पुंछ अब्दुल रहमान ने यातायात विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर नगर के बाहर जम्मू पुंछ मुख्य सड़क पर नाके लगाए।

इस दौरान उन्होंने मार्ग से गुजरने वाले सभी प्रकार के निजी और यात्री वाहनों की जांच की।  उन्होंने करीब 74 वाहनों की जांच की। जिसमें से 42 वाहनों को यातायात नियमों का खिलवाड़ करते हुए पाया। एआरटीओ ने उनके ड्राइविंग लाईसेंस और वाहनों के रूट परमिट तक रद्द कर देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें