फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: कटड़ा के सुनील को मिला बिस्मिल्ला खान अवार्ड, कई टीवी डेली सोप में कर चुके हैं काम

Wed, 21 Aug 2019 12:52 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बिस्मिल्ला खान अवार्ड से सुनील सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू संभाग के कटड़ा के रहने वाले सुनील पालीवाल को अभिनय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय बिस्मिल्ला खान युवा संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सोमवार को जवाहरलाल नेहरू मणिपुर डांस अकादमी सभागार इंफाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने सुनील को सम्मानित किया। 16 जुलाई को इस अवार्ड की घोषणा की गई थी।  
विज्ञापन


2002 में बतौर बाल कलाकार नटरंग स्टूडियो से अभिनय की शुरुआत करने वाले सुनील ने जीजीएम साइंस कॉलेज से स्नातक करने के बाद हिमाचल कल्चरल रिसर्च फोरम एंड थिएटर अकादमी, मंडी से ड्रामा में डिप्लोमा किया। 2013 में पृथ्वी वल्लभ टीवी शो और  2014 में यह दिल रमता जोगी में अभिनय किया था। सीआईडी, शपथ, बालिका वधू, दिल जो न कह सका में भी उनके अभिनय को सराहा गया। 

अपने कैरियर में उन्होंने सौरभ शुक्ला और नसीरुद्दीन शाह, राकेश बेदी सहित अन्य कलाकारों के साथ काम किया है। जम्मू में आठवें थियेटर ओलंपिक में बर्फ नाटक में सौरभ शुक्ला के साथ अभिनय कर वाहवाही बटोरी थी। सुनील ने अपने कैरियर में देवदास, रिजवान, जांच पड़ताल, खामोश अदालत जारी है, सहित अन्य नाटकों में अभिनय से छाप छोड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें