फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिग्विजय ने रजत और मनोज ने कांस्य पदक जीता

Tue, 20 Aug 2019 02:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
बॉक्सर दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चीन में आयोजित वर्ल्ड पुलिस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रामपुर के बॉक्सर दिग्विजय सिंह ने रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में 75 देशों से आए बॉक्सरों ने दमखम दिखाया।

विज्ञापन


इस स्पर्धा में भारत ने छह मेडल जीते। प्रतियोगिता में हिमाचल पुलिस से दो जवानों का चयन हुआ था। इनमें रामपुर उपमंडल की भड़ावली पंचायत के कुमसू गांव के दिग्विजय सिंह मेहता ने विदेशी बॉक्सरों पर पंच बरसाते हुए रजत पदक और शिमला के टूटू निवासी मनोज ने कांस्य पदक जीता।

दोनों की उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के विनोज नेगी, विकास कंवर और यश्वविंद्र सहित अन्य युवा 20 अगस्त को सीआईडी हिमाचल पुलिस में कार्यरत दिग्विजय सिंह का दत्तनगर पहुुंचने पर स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें