फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोर अड्डा क्षेत्र में पुलिस ने चलाया तलाश अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने सरोर अड्डा क्षेत्र में मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तीन मोटरसाइकिल जब्त कर पशुओं को मुक्त करवाया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पल्ली रैली को लेकर पुलिस और प्रशासन एक माह से व्यस्त थे। उसके चलते नशा तस्कर को बाहर निकलने का मौका मिल गया था। थाना प्रभारी के अनुसार तस्करों की कमर तोड़ने के लिए ही अभियान चलाया गया है। जिस क्षेत्र में अभियान चलाया गया है वह नशा तस्करी के लिए हॉटस्पॉट माना जाता है। विशेष सूचना के अनुसार वहां दबिश दी गई। मौके से कुछ वाहन और पशुओं को बरामद किया गया है। उसी के तहत अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र के लोगों को चेतावनी दी गई है कि अगर उनके क्षेत्र से नशे की कोई भी खेप बरामद होती है तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें