फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी से लौट मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
मेटाडोर हादसे में घायल अस्पताल में उपचाराधीन।
विज्ञापन
अखनूर। वैष्णो देवी से दर्शन कर के लौट रही श्रद्धालुओं से भरी मेटाडोर ज्यौड़िया रोड पर दुघर्टना ग्रस्त हो गई। इस हादसे में दस यात्री घायल हो गए। इसमें से पांच यात्रियां को जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को वैष्णो देवी कटड़ा से दर्शन करके गांव रतनोचक लौट रही मेटाडोर कस्बे ज्यौड़ियां के पास गांव मुठ्ठी पहुंचने पर दुुर्घटनाग्रस्त हो गई। मेटोडोर के दुर्घटना का शिकार होते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। जिसे सुुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे यात्रियों को निकाल कर उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलाें में वंश कुमार (16), संजन कुमार (20), वीना देवी (41), रजनी देवी (40), अमित कुमार (17) सभी निवासी रतनोचक शामिल हैं। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल ले छुट्टी दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर के जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें