सांबा। अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने रविवार को एक जेसीबी और चार डंपर जब्त किए हैं। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन, खनन के लिए किया जा रहा था।
एसएसपी के अनुसार पुलिस चौकी रख अंब टाली की पार्टी ने बेला मनोहर और मनोहर गोपाल के पास बिना किसी अनुमति के निर्माण सामग्री के अवैध खनन और परिवहन के लिए बिना नंबर के एक जेसीबी और डंपर न. जेके 21 ई / 2191 जब्त कर लिया। वहीं थाना पुरमंडल की पुलिस टीम ने खढ़ा मडाना के पास वाहन चेकिंग ड्यूटी के दौरान अवैध रूप से निर्माण सामग्री के परिवहन के लिए पंजीकृत संख्या जेके 02 सीजी/8174 डंपर जब्त कर लिया। इसी प्रकार पुलिस चौकी मानसर की पुलिस टीम द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के निर्माण सामग्री (रेत) ले जाने के लिए पंजीकरण संख्या जेके 02 बीडब्ल्यू /4037 डंपर को जब्त कर लिया गया है।
घगवाल पुलिस ने एक डंपर न. जेके 05 एफ 7365 को जब्त कर लिया है। बिना अनुमति के निर्माण सामग्री (बजरी) ले जा रहा था। उपरोक्त घटनाओं में सांबा पुलिस द्वारा जब्त किए गए सभी वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग सांबा को सौंप दिया गया है।