घगवाल। पशु तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने घगवाल थाना क्षेत्र में 12 पशुओं को बचाकर तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। घगवाल पुलिस ने टपियाल हाईवे पर वाहन चेकिंग ड्यूटी करते हुए कठुआ की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोकने का संकेत दिया।
चालक ने वाहन रोकने की बजाय गति तेज कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने वाहन का पीछा किया और नाका बिंदु से कुछ मीटर की दूरी पर उसे रोक लिया। जांच में वाहन के अंदर-12 मवेशी लदे पाए गए। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। मवेशियों को मुक्त कर दिया है। संवाद