बिश्नाह। क्षेत्र के लोगों ने नशा करने व बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस कड़ी में शनिवार को एक घंटे में पांच नशेड़ी युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनके पास से चिट्ठा भी बरामद हुआ। इस मामले को लेकर लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे मनोहर लाल ने बताया कि इन दिनों देवली एक नाले पर चिट्टा बेचा जा रहा है। नशीला पदार्थ खरीदने वाले युवा यहां दिन भर आते हैं और चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। रूपलाल नाम के युवक ने कहा कि हमारे गांव के आसपास कई जगह पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। इसलिए हमने खुद ही शनिवार को कुछ लोगों को पकड़ा। दो लोगों के पास से चिट्टा बरामद हुआ। इसको हमने पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ने अपील करते हुए कहा कि आप लोग रास्ता छोड़ दें, पुलिस की अपील पर लोग ने सड़क से हटे।