फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरां साहिब पुलिस ने पिस्तौल के साथ अपराधी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। मीरां साहिब थाने की पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहम्मद मुश्ताक उर्फ गुंगी निवासी मीरां साहिब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गुंगी ने मीरां साहिब के ओम प्रकाश उर्फ ओमा पंच को धमकी देने के बाद उसकी पिस्टल छीन कर फरार हो गया था। इसके बाद थाने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। एसडीपीओ शब्बीर खान की निगरानी में थाना प्रभारी मिर्जा सुल्तान के नेतृत्व में नगरोटा से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ के बाद हथियार के बारे में खुलासा किया। पुलिस उसके अन्य आपराधिक कृत्यों के बारे में सुराग लगा रही है। आरोपी जम्मू के कई थानों में चोरी, दुष्कर्म, पशु तस्करी और नशीले पदार्थ के धंधे में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें