फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में 46 ट्रकों से 828 मवेशी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। पुलिस ने ऑपरेशन कामधेनु के तहत जिले से गुजरने वाले जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से सोमवार देर रात और मंगलवार को 46 चालकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके ट्रकों से 828 मवेशियों को मुक्त कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पशु तस्करों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू किया। इस अभियान में पूरी जिला पुलिस ने समन्वय स्थापित कर काम किया और 28 मार्च की रात में कुल 828 मवेशियों को बचाया। पुलिस ने कहा कि जानवरों के परिवहन की विशिष्ट सूचना पर पुलिस थाना बटोत की पुलिस ने नौ वाहनों को रोका, जो जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। वाहनों की जांच के बाद इनमें से 190 जानवर अत्यधिक क्रूरता और बिना किसी भोजन पानी की व्यवस्था के लदे हुए पाए गए। वाहनों के चालकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
उधर, पुलिस थाना चंद्रकोट ने श्रीनगर की ओर जा रहे 13 वाहनों को रोका और जांच में इन वाहनों से 277 मवेशी बरामद किए गए। इस दौरान 13 चालकों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस ने 13 मामले दर्ज किए हैं। ये वाहन मवेशियों को बिना किसी वैध अनुमति के घाटी ले जा रहे थे। उधर, रामबन पुलिस ने भी श्रीनगर की ओर जा रहे 14 वाहनों को रोका और उनसे 238 मवेशी बरामद किए। पुलिस ने इन वाहनों के 14 चालकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जिले में रामसू पुलिस स्टेशन ने भी तीन वाहनों को रोककर उनसे 33 मवेशियों को बरामद किया है। साथ ही वाहनों के तीनों चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं। इस मामले में बनिहाल पुलिस भी पांच वाहनों पर कार्रवाई कर 35 मवेशियों को मुक्त कराया। बनिहाल में भी पांच चालकों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा बनिहाल की जवाहर सुरंग चेकिंग प्वाइंट पर भी दो वाहनों से 21 मवेशी बरामद किए गए। ये सभी कार्रवाइयां पुलिस उपाधीक्षक रामबन प्रदीप सेन, एसडीपीओ बनिहाल निसार खोजा और एसपी रामबन मोहिता शर्मा की देखरेख में हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें