फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कंपनी का लोहा चुराने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
रामबन। पुलिस ने सोमवार को रामसू में एक निर्माण कंपनी एफकॉन की कार्यशाला से छह क्विंटल लोहा चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि नाचलाना स्थित कंपनी के प्रबंधक ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा कि गुरुवार और शुक्रवार की रात को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हिंगनी में उनकी यांत्रिक कार्यशाला से कुछ लोहे की सामग्री चुरा ली है। इसी के तहत मामला दर्ज कर चोरी में शामिल चोरों को पकड़ने के लिए छापामारी की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान कुछ सुराग मिलने के बाद पुलिस ने दो लोगों शब्बीर अहमद निवासी हिंगनी और फुरकान अहमद निवासी शबनवास को पकड़ा। पुलिस ने कहा कि उनके खुलासे पर छह क्विंटल लोहा बरामद किया गया। अपराध में प्रयुक्त एक लोड कैरियर ऑटो (जेके02सीए-4238) को भी जब्त किया गया है। अन्य चोरी के सामान और लोहे की छड़ों को बरामद करने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें