जम्मू। ऑपरेशन उपलब्ध के तहत फिरोजपुर मंडल ने रेल टिकटों का अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत आरपीएफ ने नौ लोगों को 104 अवैध टिकट के साथ पकड़ा है, जिनकी कीमत 139518 रुपये है। इनमें शामिल दो आरोपी जम्मू में आठ और कठुआ चार अवैध टिकट के साथ पकड़े गए हैं। इनके पास से 15 हजार रुपये के 12 अवैध टिकट बरामद हुए हैं।
आरपीएफ ने मंगलवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे की ओर से सख्ती की गई है। मंडल रेल प्रबंधक सीमा शर्मा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रजनीश त्रिपाठी ने आरपीएफ निरीक्षकों से वीडियो कांफ्रेंस पर चर्चा की। इसमें रेल टिकटों की कालाबाजारी रोकने और धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। इसके लिए आरपीएफ ने विशेष टीम का भी गठन किया है।