फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी चोरी का मामला सुलझाने का दावा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पीरमिट्ठा पुलिस ने स्कूटी चोरी मामले को सुलझाने का दावा किया है। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उससे दो स्कूटियां बरामद की हैं। आरोपी की पहचान रिपु दमन निवासी मुबारक मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पीरमिट्ठा पुलिस स्टेशन में शुभम सूरी निवासी लोअर मस्तगढ़ ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि उसने स्कूटी (जेके 02 एएक्स 9430) को घर के बाहर खड़ा किया था, लेकिन अगले दिन सुबह स्कूटी गायब थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी जहीर मुस्ताक ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान की। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर दो स्कूटी बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें