जम्मू। त्रिकुटा नगर थाने के सोमवार को बाइक की टक्कर से राहगीर किशोर की मौत हो गई। उसकी पहचान सुमित मांडा (13) निवासी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय में परिवार के साथ कृष्णा बिल्डिंग (त्रिकुटानगर) के पास रह रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दस बजे किशोर घर के काम के लिए बाहर निकला था। इस दौरान त्रिकुटानगर क्षेत्र में बाइक की टक्कर से घायल हो गया। घायल हालत में उसे जीएमसी पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।