फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेली बस्ती से फर्जी सैन्य अधिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा/सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा की तेली बस्ती से पुलिस ने फर्जी सैन्य अधिकारी बन कर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रमन सिंह निवासी रख फ्लोरा तहसील आरएस पुरा (जम्मू) के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय में बिश्नाह के डब्बड़ क्षेत्र में रहता है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसमें सामने आया है कि वह तीन-चार माह से इस क्षेत्र में घूम रहा है और सेना में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी करता है।
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा थाना पुलिस की टीम रविवार को गश्त पर थी। इस दौरान तेली बस्ती में सैन्य वर्दी में घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पूछताछ में उसने स्वयं को लेफ्टिनेंट बताया। लेकिन इसके बाद वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया और न ही सैन्य पहचान पत्र दिखा पाया। इसके चलते उसके गिरफ्तार कर लिया गया। गहन पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कोई सैन्य अधिकारी नहीं है। बाड़ी ब्राह्मणा थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार फर्जी सैन्य अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उसके घर में दबिश देकर आसपास के इलाकों में पूछताछ की गई है। इसके घर पर अकेली मां रहती है। एक साल से यह घर से चला आया है। फिलहाल अभी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश शर्मा, बाड़ी ब्राह्मणा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें