फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा में हत्या मामले में नाबालिग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिले के परशोला क्षेत्र में 6 फरवरी को मिले अज्ञात शव का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने हत्या के मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार भी कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी अब्दुल कयूम के अनुसार 6 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि परशोला में एक पत्थर के नीचे किसी अनजान व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर डोडा पहुंचाया। शव की पहचान जियालाल पुत्र जगत राम निवासी कोड़ा पानी असर के रूप में हुई थी। शव की हालत देखकर पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया, और छानबीन शुरू कर दी।
प्राथमिक जांच में ही पुलिस ने एक नाबालिग को पूछताछ के लिए बुलाया। मौके पर पाए सबूतों के आधार पर की गई पूछताछ में उक्त किशोर ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जांच में पाया गया कि मृतक व्यक्ति अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी में जा रहा था। रास्ते में ही किसी बात को लेकर उसकी बहस आरोपी से हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि नाबालिग ने जियालाल पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में जियालाल की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग आरोपी को किशोर अधिनियम के तहत हिरासत में रखा है। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें