फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में लगातार जारी रहेंगे आतंक के खिलाफ ऑपरेशन: सेना

Sat, 15 Jul 2017 12:02 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
15वीं कोर के जीओसी जेएस संधू - फोटो : ANI
विज्ञापन
कश्मीर में एक ओर जहां भारतीय सेना का त्राल में आतंकियों को नेस्तनाबूद करने का ऑपरेशन जारी है वहीं सेना की ओर से आतंक के अंत के लिए अपने मंसूबे भी साफ कर दिए गए हैं। कश्मीर में सेना की 15वीं कोर के जीओसी जेएस संधू ने शनिवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए साफ कर दिया कि आतंक के लिखाफ अभियान किसी हाल में नहीं रुकेगा।
विज्ञापन
  पत्रकारों को संबोधित करते हुए जीओसी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर हमला करके आतंकियों ने सेना पर पलटवार करने की कोशिश की लेकिन कश्मीर में आतंकियों का अंत करने के लिए सेना के ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे। 

कश्मीर के हालातों पर जीओसी ने कहा कि घाटी की स्थितियों के विषय में चिंता की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आकलन है कश्मीर में स्थितियां कंट्रोल में रहेंगी और हम लगातार घाटी के माहौल को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें