फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सैन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सेना के 13 जवान घायल

Fri, 01 Sep 2017 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुआ सैन्य वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से 13 जवान घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा जम्मू संभाग के तहत आने वाले रियासी जिले में हुआ है जहां कटड़ा के पास धनसर बाबा नाम के स्थान के पास सेना के एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस ट्रक के खाई में गिरने से हुए हादसे में 13 जवानों के घायल होने की खबर है जिनमें से 3 को श्री माता वैष्णों देवी नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा घायल अन्य जवानों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल किया गया है। 

हादसे के बाद सेना के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे हैं जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से जवानों को रेस्कयू कर अस्पताल ले जाया गया है। वहीं हादसा कैसे हुआ इस बारे में जांच की जा रही है। अस्पताल में भर्ती जवानों की हालत स्थिर होने की बात कही जा रही है हालांकि अब तक सेना की ओर से इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें